इटारसी / फाइटर फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित अंडर-14, अंडर-17 का नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इटारसी शहर के अंडर 14 एवं अंडर 17 के बच्चों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिनिधियों को हराया। आज नर्मदापुरम जिले की 7 फुटबॉल टीमों ने आपस में लीग मैच खेले। जिनमें आरबीएफसी यार्ड यंग बॉयज यार्ड, एनएफसी 12 बंगला फाइटर फुटबॉल क्लब, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी एवं पुलिस लाइन पैरामाउंट क्लब नर्मदापुरम ने भाग लिया।

