सिवनी मालवा / स्थानीय व्यास कॉलोनी में श्री राम कथा का आयोजन राम फेरी मंडल के द्वारा किया जा रहा है। व्यास गद्दी पर विराजमान श्री श्री 108 श्री रामदेव दास महाराज रामायणी अयोध्या उ. प्र. के मुखारविंद से रामकथा में आज तीसरे दिन भगवान शंकर के विवाह का वर्णन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विधानसभा सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने कथा स्थल पहुंचकर संत रामदेव दास महाराज का साल एवं श्रीफल से स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बडी संख्या में श्रद्धालु महिलाये, पुरुष राम कथा सुनने के लिए पंडाल में पधार रहे हैं। आयोजन समिति राम फेरी मंडल ने सभी भक्तगणों का हृदय से आभार माना एवं विधायक का भी आभार माना।

