नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार आज जिले के दौरे पर रहेंगे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने बताया कि श्री पाटीदार का जिले के विभिन्न ग्रामों, नगरों एवं प्रमुख स्थलों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। श्री पाटीदार संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे। श्री पाटीदार का स्वागत सुबह 10 बजे ग्राम पगढ़ाल में किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10:30 बजे हंसराज गार्डन, सिवनी बानापुरा एवं प्रातः 10:45 बजे नगर पालिका के सामने सिवनी बानापुरा में स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 12 बजे बस स्टैंड चौक, डोलरिया तथा दोपहर 12:15 बजे ग्राम सांवलेखड़ा में भी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। विधायक प्रेमशंकर वर्मा निवास बड़वाड़ा में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद ग्राम रोहना में चंदन साहू के निवास पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर को शहर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा, गुप्ता ग्राउंड में माल्यार्पण, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर जिले भर से पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। इसके बाद पं. सोमेश परसाई के निवास और 4:30 बजे शंभु सोनकिया मीसाबंदी के यहां पहुंचेंगे। माँ नर्मदा पूजन के बाद नमन नर्मदा गार्डन, भोपाल तिराहे पर स्वागत किया जाएगा।

