
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी जिला नर्मदापुरम द्वारा कल 28 रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को संगठनात्मक रूप से व्यापक स्तर पर सुनने का भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने आह्वान किया है। मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी प्रशांत दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 11 बजे प्रसारित होगा, जिसे जिले की सभी विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक मंडल के हर बूथ पर सामूहिक रूप से सुना जाएगा। अटल स्मृति दिवस कार्यरक्रम के जिला संयोजक मुकेश चंद्र मैना ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के उपरांत बूथ पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मन की बात मंडल प्रभारी–सहप्रभारी, मोर्चा–प्रकोष्ठ के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों तथा समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में पूरी सक्रियता और अनुशासन के साथ सहभागिता सुनिश्चित करें।

