
नर्मदापुरम / एमपीसीए ग्राउंड पर आयोजित स्वर्गीय अनिल परते अंडर-18 बालक वर्ग प्रतियोगिता में तीसरा मुकाबला नर्मदापुरम और बैतूल के मध्य आज शुरू हुआ। नर्मदापुरम संभाग के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि बैतूल टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिन के निर्धारित ओवर तक 333 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें शिखर देशमुख ने सर्वाधिक 84 रन, पूर्वेश माथनकर 57 रन, विवेक बघेल 45 रन, समर्थ चौहान 38 रन एवं विराज ने 37 रनों की परियां खेली। नर्मदापुरम की ओर से अथर्व चौहान ने मैच में हैट्रिक सहित 6 विकेट एवं विनय मेघवानी, गौरव गौर, दक्ष चौरे, यथार्थ साहू को 1-1 सफलता प्राप्त हुई। मैच के दौरान जूनियर सिलेक्शन कमेटी मेंबर सुब्रत लहरी, जिला क्रिकेट संघ सचिव मनोहर बिल्थरिया, सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन संजय नाफदे, नितेश राजपूत अंपायर विशाल शर्मा एवं विष्णु बौरासी सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।

