इटारसी / एकीकृत माध्यमिक शाला स्टेशन गंज इटारसी में शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें सहजकर्ता रामभरोस यादव एवं जितेंद्र शर्मा तथा सह सहजकर्ता श्रीमती जागृति तिवारी एवं श्रीमती पूजा सोलंकी ने जन शिक्षा केंद्र स्तर शैक्षिक संवाद मेंभाग लिया। कक्षा 3 से कक्षा 5 एवं कक्षा 6 से कक्षा 8 के माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला के शिक्षकों को शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें माध्यमिक शाला में विषय वस्तु पुनरावलोकन एवं समेकन तथा तीन से पांच के लिए प्रभावी लेखन कार्य पर चर्चा की गई एवं जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाली सभी शालाओं के शिक्षक उपस्थित रहे। जिसमें श्रीमती राम मणि गोस्वामी, शाला प्रधान पाठक ने व्यवस्थापक के रूप में काम किया।

