
नर्मदापुरम / क्लब की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने जानकारी दी की नर्मदा जी के परिक्रमा करने के लिए बहुत सारे परिक्रमावासी आते हैं, नर्मदा किनारे जो मंदिर है उनकी आरती की पुस्तक भेट में पाकार श्रद्धालु परिक्रमावासी बहुत खुश हुए। इनरव्हील क्लब पिछले 23वर्षों से सामाजिक सेवा के कार्यो में अपनी सक्रियता निभा रहा है। इस अवसर पर सचिव स्वाति जैन, नीरजा फौजदार, वंदना समैया, सीमा गुप्ता , नीता जैन और निधि जैन की सहभागिता रही।

