


नर्मदापुरम / बेंगलुरु स्थित होटल ताज में भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण संबंधी संसदीय समिति के अध्ययन दौरे के प्रथम चरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रथम सत्र में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने संसदीय समिति सदस्य के रूप में सक्रिय सहभागिता की । इस अवसर पर श्रीमती नारोलिया ने रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत अंतरिक्ष संगठनों द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया एवं किए जा रहे तथा प्रस्तावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सीएसआर के प्रभावी और लक्ष्यपरक उपयोग से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है, उनके कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष डॉ. डी. पुरंदेश्वरी ने की। बैठक के द्वितीय सत्र में इसरो (ISRO) के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (POSH Act, 2013) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर । इस दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए संस्थागत प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान संसदीय समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

