

इटारसी / मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के निर्देश पर जिला नर्मदापुरम महिला कांग्रेस नेत्री इटारसी नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री नेहा चावरे (अधिवक्ता) के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एस डी एम इटारसी कार्यालय में तहसीलदार श्रीमति सुनीता साहनी को महिला कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेसियो ने एकत्रित होकर ज्ञापन सौंपा और नारे लगाए साथ ही सभी महिलाओं ने भाजपा नेता कुलदीप सेंगर के पोस्टर को रोड पर रखकर पैरों से कुचल कर आग से फूंक दिया। जब कार्यक्रम संयोजक महिला कांग्रेस नेत्री सुश्री नेहा चावरे से बात की तो उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के भाजपा के नेता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा 2017 में उन्नाव में एक नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले दरिंदे को उम्र कैद की सजा के बजाय दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। ऐसे बलात्कारी भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी की सजा दी जाए और उसकी जमानत भी रद्द की जाए। इस बाल को लेकर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के निर्देश पर हमने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा है और बलात्कारी नेता के पोस्टर बनाकर उसे पैरों से कुचल कर उसे आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से नेहा चावरे के साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीलम गांधी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साधना सहगल, पार्षद रामा चंद्रवंशी, पार्षद अंजलि कलोसिया, आशा सोनी, बबीता गुप्ता, सुचिता मालवीय, माया पटेल, नीरा शुक्ला, गंगा मेहतो, सुषमा सराठे, रिद्धिशा सहित कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, वरिष्ठ नेता मधुसूदन यादव, सेवादल जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता, सेवादल नगर अध्यक्ष पार्षद दिलीप गोस्वामी, वरिष्ठ नेता प्रवीण गांधी, रघुराज बघेल, सोनू बकोरिया, संजय धर, पप्पी कालोसिया, बबलू बामने, मुकेश चौधरी, आकाश कुशराम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

