


नर्मदापुरम / लायंस क्लब इंटरनेशनल में शुक्रवार को रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ ला. डॉ. शिशिर अग्रवाल एवं जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन सुभाष बरेले की आधिकारिक यात्रा का आगाज हुआ। सर्वप्रथम क्लब की गतिविधि के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय कमिश्नर कॉलोनी नर्मदापुरम के 30 बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया। तत्पश्चात दोनों चेयर पर्सन की आधिकारिक यात्रा संबंधी बैठक की कार्यवाही होटल मीनाक्षी (रसूलिया) में संपन्न हुई। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर क्लब पेराफेरी एमजेएफ ला. के. एस. राजपूत द्वारा क्लब के ध्येय गीत का वाचन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम अध्यक्ष एमजेएफ ला.डी.एस. दांगी के अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन निशांत फौजदार द्वारा क्लब की वर्ष भर की गई गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए अवगत कराया कि आगामी माह में भी उनका क्लब अन्य गतिविधिया संपादित करेगा। जिसकी प्रविष्टि इंटरनेशनल पोर्टल पर यथा समय कर दी जावेगी । क्लब सचिव लायन पवन शुक्ला द्वारा क्लब की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। क्लब कोषाध्यक्ष लायन चंद्रशेखर शर्मा द्वारा क्लब का वार्षिक आय-व्यय लेखा प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया कि क्लब द्वारा की जाने वाली किसी भी गतिविधि में सदस्यों से प्राप्त शुल्क से व्यय न किया जाकर प्रत्येक गतिविधि के लिए पृथक से राशि एकत्रित कर गतिविधि सम्पन्न की जाती है । जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन सुभाष बरेले द्वारा उनके जोन के 5 क्लबों की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन शिशिरअग्रवाल द्वारा क्लब की गतिविधियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए लायंस क्लब नर्मदापुरम की आगामी गतिविधियों के माध्यम से क्लब को उत्कृष्टता की ओर ले जाने का आव्हान किया। डॉ.अग्रवाल द्वारा क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन निशांत फौजदार के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा कर सभी सदस्यों को क्लब पिन से सम्मानित किया । क्लब की आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। अंत में वरिष्ठ लायन मुकेश यादव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस गरिमा पूर्ण कार्यक्रम का संचालन लायन ललित सोनी एवं लायन श्रीमती समर्पिता सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व रीजन चेयर पर्सन एमजेएफ डॉ.अतुल सेठा, पूर्व क्लब अध्यक्ष पीएमजेएफ लायन मुन्नालाल जैन, एवं एमजेएफ डॉ. जे. पी. मालवीय, लायन देवेंद्र वर्मा, ला. आर.के. चौधरी, ला. राकेश चौहान, उपाध्यक्ष लायन हरि सिंह चौहान, ला. मोहित चौकसे, ला. रामकुमार गुबरेले, ला. रत्नेश दीवान, ला. अमोल जैन एवं ला. कामेश जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत क्लब अध्यक्ष एमजेएफ निशांत फौजदार द्वारा सभी को सहभोज कराया जाकर सभी का साधुवाद ज्ञापित किया ।

