दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के थाना कोतवाली और थाना देहात की संयुक्त शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट श्री ब्रजेंद्र रावत व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पराग सैनी द्वारा की गई। बैठक में आगामी त्यौहार होलिका दहन, धुलेंडी,रंगपंचमी, ईद,रमजान माह,चैत्र नवरात्र, महावीर जयंती, हनुमान जयंती, अंबेडकर जयंती, चैती चांद, गुड फ्राइडे, परशुराम जयंती, स्नानदान पूर्णिमा अमावस्या आदि निकट भविष्य में आने वाले राष्ट्रीय महत्व के पर्व त्योहारों को शांति एवं सोहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शहर के समस्त धर्म प्रमुख, राजनीतिक दलों के प्रमुखगण, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों से चर्चा की गई। इस दौरान आव्हान किया गया कि होली का दहन स्थलों की जानकारी प्रशासन को देना, धुलेंडी व रंगपंचमी पर शराब पीकर वाहन न चलाना आदि पर चर्चा हुई। इस दौरान पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कहा गया कि सभी धार्मिक आयोजन की सूचना प्रशासन को देना, ध्वनि विस्तारक यंत्रों की विधिवत प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक है। किसी भी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम की पूर्व सूचना पुलिस व प्रशासन को देना होगी। बैठक में तहसीलदार देवशंकर धुर्वे ,थाना प्रभारी कोतवाली सौरभ पांडे, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, बिजली अधिकारी उमाशंकर यादव, सूर्यकांत साकेत, अधीक्षक नगर पालिका योगेश सोनी सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुये।

