नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांसुमन अर्पित किये। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, डॉ. मनमोहन सिंह ने विपरीत समय मे देश की अर्थव्यस्था को संभाला। जिसको देश कभी नही भूल सकता, नेता प्रतिपक्ष नपा अनोखी राजोरिया ने कहा मनमोहन सिंह ने देश में आदर्शो और सिद्धांतो की राजनीति और सुचिता के लिए सदैव जाने जाएंगे। पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा मनमोहन सिंह के कार्यकाल मे देश प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर हुआ। देश मे कई कल्याण कारी योजना का का उदय हुआ। इस कार्यक्रम में प्रताप ठाकुर, कुलदीप राठौर, गुलाम हैदर, कपिल यादव, अमित खत्री, अनिल मालवीय, प्रकाश यादव, तुकाराम, जागेश यादव, रामगोपाल मालवीय, लखन यादव उपस्थित रहे।

