
नर्मदापुरम / जिला रोजगार विभाग के अंतर्गत छात्रों के लिए ग्वालटोली स्थित शासकीय हाई स्कूल में करियर परामर्श सत्र आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ शिक्षाविद और करियर सलाहकार डॉ. मयंक तोमर ने करियर विकल्प चुनते समय आत्मविश्वास और स्पष्ट दृष्टिकोण रखने की सलाह दी।इसके साथ ही शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए डॉ. तोमर ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी राष्ट्र की सच्ची आधारशिला होते हैं। आपको ऐसा काम करना चाहिए जिससे माता-पिता आप पर गर्व कर सकें, जितेंद्र राजपूत ने प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में बताया और अनुपम तिवारी ने कौशल निखारने पर जोर दिया। मनोविशेषज्ञ स्वाति गुप्ता और शिवानी नागले ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। सत्र के दौरान प्रधानाचार्या आशा मंडले, आईसीटी प्रशिक्षक आयुष खापरे और अन्य विद्यालय कर्मचारी उपस्थित थे।

