
नर्मदापुरम / महिला बाल विकास विभाग परियोजना शहरी अंतर्गत सेक्टर 01 में केंद्र क्रमांक 20 एवं 24 एवं सेक्टर के सभी 25 केंद्रों में धूमधाम से मनाया गया। वीर बाल दिवस जिसमें बच्चों को फिटनेस हेतु योगा, रंगोली प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, चित्रकला प्रतियोगिता की गई। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शहनाज बानो, श्रीमती अलका तिवारी, सहायिका अजरा खान उपस्थित रही।

