
नर्मदापुरम / भारत सरकार मंत्रालय महिला एवं बाल विकास के निर्देश के परिपालन में शुक्रवार को परियोजना नर्मदा पुरम शहरी के सेक्टर 4 की समस्त आंगनबाड़ी केंद्र में “बाल वीर दिवस कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र 107 जुमेराती में वीर बाल दिवस पर बच्चों से रैली निकलवाई गई चित्रकला, फैंसी ड्रेस, गीत कविता बच्चों से करवा कर बच्चों को ट्रॉफी बिस्किट वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती चंद्र किरण डोले, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मुमताज खान, रश्मि रावत , भारती मंसोरिया, सरिता पाठक आंगनबाड़ी सहायिका, शोभा सेन स्कूल शिक्षक, दिलीप सोनी बच्चों के साथ उपस्थित रहे।

