

नर्मदापुरम / पद्मश्री मोहम्मद रफी साहब के जन्मदिन के अवसर पर नगर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था म्यूजिक जोन ने रफी साहब का जन्मदिन म्यूजिक जोन के सभागार में मनाया। म्यूजिक जोन के सभी सदस्यों ने मिलकर केक काटा और रफी साहब के एक से बढ़कर एक गीतों को गुनगुनाये। कार्यक्रम का शुभारंभ म्यूजिक जोन के संरक्षक और वरिष्ठ समाजसेवी राकेश फौजदार के साथ वरिष्ठ संगीतज्ञ राम परसाई के द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में म्यूजिक जोन के अध्यक्ष असीम विश्वास, सईद कुरैशी, संतोष शर्मा, प्रतीक द्विवेदी, अभिलाष दुबे, संयम बिल्लौरे, सुनील मिश्रा, वैभव शुक्ला, मुकेश सरदाना, मोहम्मद इमरान, अजय दुबे, डॉ दिनेश श्रीवास्तव, विनीत राव, राजेश देवासकर, अजय बरखने, कुमारी सौम्या कौशिक, कुमारी साधना मेहरा, अमित पगारे के साथ रफी साहब के गीतों के प्रेमी उपस्थित रहे।

