


नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने हमेशा कचरे का ढेर लगा रहता है और कचरे के देर से पॉलीथिन आसपास उड़कर रोड पर पड़ी रहती हैं एवं ऑफिस में आने जाने वालों को देखने में अच्छा नहीं लगता है। जिसकी ना तो नगर पालिका द्वारा यह कचरा नहीं उठाया जाता है। प्रश्न यह उठता है कि यह कचरा वाहन कौन डाल रहा है, जबकि प्रतिदिन कचरा वाली गाड़ी हर वार्ड में आती है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदार अफसर अधिकारियों को कर चुके हैं लेकिन उनके कान में जू तक नहीं रेंगी। उन जिम्मेदारों को क्यों यह जिम्मेदारी क्यों दी जाती है, जो सुनते ही नहीं। पूर्व में इंदौर में स्वच्छता का डंका बजाने वाले स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी को स्वच्छता अभियान से हटाया गया जो कि समझ से परे है, क्योंकि उन्होंने कचरा गाड़ियों में होने वाले डीजल के हेराफेरी की शिकायत अधिकारियों से की थी, उन्हें स्वच्छता अभियान से हटाने का यह कारण मुख्यतः सामने आ रहा है ।

