


नर्मदापुरम / जिस तरह आमजन अपने घरों को दीपावली के समय रंग रोगन करते है इस तरह कई सालों बाद एसपी कार्यालय में पुताई हुई है एवं रात्रि के समय पूरे कंपाउंड में एल ई डी लाइट लगने से पूरा एस पी ऑफिस का कंपाउंड दूधिया रोशनी से रोशन हुआ। खास बात तो यह है कि पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंग्रेजों के जमाने के बने बांग्लानुमा भवन में लगता था, जिसे आज भी मॉडिफाई करके अंग्रेजों के जमाने की निशानी को याद रखा जा रहा है। कुछ साल पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय अलग से बनने से पुलिस अधीक्षक नए भवन में ही बैठते हैं। जिले का एकमात्र कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिसमें जिले के सभी लोग आते हैं, पहले बिना मेंटेनेंस के देखने में अच्छा नहीं लगता था। आज अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी दिखाते हुए जिस तरह से शासकीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की बिल्डिंग एवं कंपाउंड को रंग रोगन करवाया है वह वास्तव में बधाई के पात्र हैं। कंपाउंड के अंदर गमले रखा गए हैं, जिनमें पौधे लगेंगे एवं अंदर की लोहे की जालियां भी कलर से रंग रोगन हो गईं है। किसी भी शासकीय भवन में रखरखाव के लिए फंड भी आता है, लेकिन वर्षों से पूर्व में किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, आखिर शासन से मिलने वाले फंड के सदुपयोग से यह संभव हुआ हैं।

