नर्मदापुरम / लायंस क्लब द्वारा आज गुरुवार को आर.सी./जेड. सी. की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला कमिश्नर कॉलोनी में 30 बच्चों को गरम स्वेटर रीजन चेयरपर्सन शिरीष अग्रवाल, क्लब के जोन चेयरपर्सन एमजेएफ एवं आयोजक लायन इं. सुभाष बरेले संस्था की प्रधानाचार्य श्रीमती लायन रत्ना बरेले, वरिष्ठ शिक्षक रूपसिंह सोलंकी की उपस्थिति में वितरित किए। विशेष रूप से क्लब के पूर्व रीजन चेयर पर्सन एमजेएफ लायन डॉ.अतुल सेठा, सीईओ एमजेएफ लायन डी एस दांगी, पेरीफेरी जी एम टी कॉर्डिनेटर एमजेएफ लायन के एस राजपूत कोषाध्यक्ष लायन चंद्रशेखर शर्मा, क्लब उपाध्यक्ष लायन हरि सिंह चौहान ला. मुकेश यादव, ला. देवेंद्र वर्मा, योगाचार्य, ला. राकेश चौहान, ला. रामकुमार चौधरी, ला. ललित सोनी, ला. कामेश जायसवाल आदि उपस्थित थे । संस्था के वरिष्ठ शिक्षक रूपसिंह सोलंकी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

