
नर्मदापुरम / माखननगर के पास ग्राम मनवाड़ा के दो चचेरे भाई हत्याकांड के दौरान तवा पुल पर चक्काजाम करने वाले 9 लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया। कत्ल का खुलासा करते समय पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने पत्रकारों से कहा था कि किसी भी प्रकरण में अगर कोई चक्का जाम करता है, तो पुलिस द्वारा उनको भी ट्रेस कर उन पर कार्यवाही की जायेगी। माखननगर पुलिस के अनुसार मढ़ावन निवासी नरेश पिता बुधराम पथोंरिया की शिकायत पर 19 दिसंबर को तवा पुल पर चक्काजाम किया गया। इंदल पिता घूड़िया कीर डोंगरवाड़ा, सोलू पिता रामविलास कीर, विनेश पिता तेजराम कीर, दीपक पिता कालूराम कीर, राजू पिता देवचंद कीर, अमरसिंह पिता धोलू धोबी (सभी मनवाड़ा), राजा कीर निमसाड़िया, जित्तू कीर निवासी रजोन, प्रमोद कीर निवासी गुराड़िया. मोती एवं अन्य के विरुद्ध केस दर्ज किया है। चक्का जाम के द्वारा पुलिस तुरंत इन चक्का जाम करने वालों को मनाने में लग जाती, जिससे अपराधी समय का फायदा उठाकर पुलिस गिरफ्त से दूर भाग सकता है।

