
नर्मदापुरम / इन दिनों पचमढ़ी में रात के तापमान में काफी गिरावट आई है, बीती रात पचमढ़ी में रात का तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके एक दिन पूर्व रात्रि का तापमान 3.8 डिग्री था। पिछले वर्ष भी इन दिनों पचमढ़ी तापमान काफी कम हो गया था और पानी जमने लगा था, बाहर खड़ी गाड़ियों के ऊपर बर्फ जमने लगी थी। 25 दिसंबर से क्रिसमस के साथ ही छुट्टी लग जाती है एवं आसपास से सैलानी पचमढ़ी घूमने और छुट्टियां मनाने आते हैं। आमजन ठंड से बचने के लिए शाम के समय अपने घरों के सामने अलाव जलाते दिखें। बता दे सतपुड़ा के वादी पचमढ़ी समुद्र तल से साढे तीन हजार फिट की ऊंचाई पर है।

