
सिवनी मालवा / नर्मदापुरम जिले कि तहसील सिवनी मालवा मध्य हिंदुस्तान क्वेकर्स युवा संघ प्रदेश / सर्व ईसाई समाज अध्यक्ष अरुण कश्यप ने क्षेत्र वासियों एवं देशवासियों को क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सर्व ईसाई समाज अध्यक्ष अरुण कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को क्रिसमस (बड़ा दिन) मनाया जाएगा। मध्य हिंदुस्तान क्वेकर्स युवा संघ /सर्व ईसाई समाज अध्यक्ष अरुण कश्यप ने यह भी बताया कि क्रिसमस क्यों मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि ईसाई मान्यता के अनुसार, ईसा मसीह का जन्म बेथलेहेम में हुआ था। उन्हें ईश्वर का पुत्र और मानवता का उद्धारकर्ता माना जाता है। ईयू ने प्रेम, क्षमा और दुखियों के साथ खड़े होने का संदेश दिया था। इसी संदेश की स्मृति में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। सभी आराधनालयों (चर्चो) में देश में अमन शांति बनी रहने के लिए प्रार्थना की जाती है एवं ईसा मसीह के जन्म के बारे में बाइबल में लिखे वचनों को पढ़ा जाता है एवं ईसा मसीह की शिक्षाओं को बताया जाता है। संपूर्ण विश्व में क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है एवं क्रिसमस की बधाइयां दी जाती है। संपूर्ण विश्व के चर्चों में ईसा मसीह के जन्म पर नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये जाते है। सुंदर-सुंदर झांकियां भी सजाई जाती हैं एवं क्रिसमस ट्री भी बनाई जाती है सांता क्लॉस बच्चों को आशीर्वाद एवं उपहार एवं चॉकलेट भेंट करते हैं। सांटा क्लॉज को देखकर बच्चे बहुत ही खुश होते हैं क्रिसमस का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

