
नर्मदापुरम / राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने राज्य कर्मचारी संघ, नर्मदापुरम के नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया। यह सम्मान समारोह नर्मदापुरम स्थित उनके कार्यालय ‘संवाद केन्द्र’ में आयोजित हुआ। इस अवसर पर सांसद श्रीमती नारोलिया ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा मुंह मीठा कराकर उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं और कर्मचारियों के हितों की रक्षा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। समारोह में मा. विक्रम नारोलिया, मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, धर्मेंद्र जाट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। सम्मान समारोह में राज्य कर्मचारी संघ के संभागाध्यक्ष भुवनेश्वर दुबे, जिलाध्यक्ष सुश्री अंजू नारोलिया, सचिव शैलेन्द्र तोमर, जिला कोषाध्यक्ष शिवम पाण्डेय सहित संघ के राजेश चौरे, रवि दुबे, पुरुषोत्तम राजपूत, नरेंद्र रावत, बृजेश ठाकुर, हेमंत चौरे, चन्द्रशेखर ठाकुर, पवन शुक्ला, एम.एल. वर्मा, डॉ. त्रिपाठी, अशोक कुमार सेवक एवं समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

