
नर्मदापुरम / भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती वर्ष के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल स्मृति दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान किया गया वहीं जिला कार्यालय में दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला के मार्गदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा–प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दीप प्रज्वलित किया।जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और भारतीय राजनीति में मर्यादाओं की स्थापना का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी हम सभी को देश सेवा के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, ज्योति चौरे, जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, जिला मंत्री गोविंद राय, जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, सह कार्यालय मंत्री वंदना दुबे, सोशल मीडिया प्रभारी गजेन्द्र चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, केशव उर्मिल, ममता शर्मा, रजनी यादव, सुचित्रा यादव, चंचल राजपूत, श्रीराम सगर, मुकेश नागर, घनेन्द्र राने सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

