
माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति ने सेक्टर क्रमांक 04 के ग्राम रोरीघाट में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था प्रमुख नीतिराजसिंह यादव ने जल संचय अभियान, नर्सरी निर्माण, संस्कार केंद्र, जन सूचना केंद्र इत्यादि कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी और समिति के सदस्यों को आगामी कार्यक्रम में बारे में भी अवगत कराया गया।सेक्टर प्रभारी सुरेश यादव ने समिति के दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी और समिति की प्रत्येक माह में एक नियमित बैठक करें। बैठक में उपस्थित सभी का आभार ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष संतोष मवासी ने व्यक्त किया। इस दौरान नीतिराजसिंह यादव (नवांकुर संस्था प्रमुख), सुरेश यादव (परामर्शदाता), संतोष कुमार मवासी (अध्यक्ष), रोशन कालम (सचिव), संपतसिंह, सुरेश कुमार, सिद्धार्थ मवासी, अंकित,अलीम, हरीश कुमार रवि एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

