नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस अनुसूचित जाति वर्ग की बस्तियों में मनाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक श्रीराम सगर ने जानकारी देते हुए बताया कि अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला एवं अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू सिकन्दर के मार्गदर्शन में जिले के 22 मंडलों की सेवा बस्तियों में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें अटल जी के विचारों, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

