

नर्मदापुरम / भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “अटल स्मृति वर्ष” के रूप में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस हेतु भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु विभिन्न दायित्वों के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिला स्तर पर कार्यक्रमों के संचालन हेतु जिला संयोजक के रूप में मुकेश चंद्र मैना (जिला महामंत्री) को नियुक्त किया गया है। वहीं जिला सह संयोजक के रूप में मुकेश सराठे, पुष्पा वर्मा, वीरेन्द्र मिश्रा एवं केशव उर्मिल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
*विधानसभा सम्मेलन के लिए प्रभारी*
पिपरिया – राजेन्द्र हरदेनिया, सोहागपुर – मुकेश तिवारी, सिवनी मालवा – रघुवीर सिंह राजपूत, होशंगाबाद – जयकिशोर चौधरी को विधानसभा सम्मेलन प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदर्शनी प्रभारी के रूप में लोकेश तिवारी एवं प्रशांत दीक्षित, मीडिया प्रभारी – अमित महाला, सोशल मीडिया प्रभारी – गजेन्द्र चौहान, राहुल ठाकुर एवं राहुल पटवा, तथा लेख कार्य प्रभारी – प्रसन्ना हर्णे, केशव उर्मिल एवं डॉ. विक्रम रघुवंशी को नियुक्त किया गया है।
दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए ज्योति चौरे, अर्चना साहू, वंदना दुबे, मुकेश सराठे एवं ममता शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। स्थानीय निकायों के माध्यम से अटल जी की मूर्ति स्थापना, मार्ग नामकरण, अटल पार्क एवं भवन नामकरण के लिए राजेश गौर, विवेक गौर एवं निखिलेश चतुर्वेदी को दायित्व सौंपा गया है।
वहीं 25 दिसम्बर को आयोजित होने वाले बूथ स्तरीय कार्यक्रमों के लिए जितेन्द्र चौहान, गोविंद राय, मुकेश सराठे, पुष्पा वर्मा, केशव उर्मिल एवं वीरेन्द्र मिश्रा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा द्वारा अटल जी के विचारों, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
