

बुदनी / विश्व हिन्दु परिषद मध्यभारत बुदनी जिला सीहोर ने समस्त विद्यालय जाकर कहा कि जो छात्र सनातन हिन्दु धर्म और परम्परा को मानते है, उन छात्रो की विद्यालय में होने वाले किसमस के कार्यक्रम में सांता क्लॉज बनाने या किसमस ट्री लाने का न कहे। अगर आप ऐसा करते है तो यह हमारी हिन्दु संस्कृति पर हमला है। हिन्दु बच्चों को ईसाई धर्म में प्रेरित करने का यह पड्यन्त्र होगा, आर्थिक रूप से ऐसी ड्रेस या ट्री लाने से अभिभावको का नुकसान भी होता है। विद्यालय हिन्दु बच्चों को सांता बनाकर ईसाई धर्म के प्रति श्रद्धा और आस्था उत्पन्न करने का काम कर रहा है क्या? हमारे हिन्दु बच्चें श्रीराम बने, श्रीकृष्ण बने बुद्ध बन्ने महावीर बने गुरु गोविंद बने, कांतिकारी बने, महापुरूष बने, परन्तु सांता नहीं बनना चाहिए ।
ये भारत भूमि संतो की भूमि है, सांता की नहीं । आपके विघालय से पुनः आग्रह है की हिन्दु बच्चों के अभिभावको की अनुमति के बिना सांता क्लॉज नहीं बनाये और यदि और कोई विघालय ऐसा करता है तो उस विघालय के विरूद्ध विश्व हिन्दु परिषद जिला वैधानिक कानूनी कार्यवाही करने प्रतिबद्ध रहेंगा । नगर के सभी स्कूलों में जाकर तुलसी पौधा दिया और हिंदू समाज के लोगों से मिलकर तुलसी पूजन दिवस मनाने का आग्रह किया। 25 दिसंबर यह दिन हम सभी के लिए तुलसी दिवस होना चाहिए। तुलसी दिवस से हम तुलसी का कई चीजों में प्रयोग करते हैं, पूजा के लिए जड़ी बूटियां के लिए और यह हमारी माता है। सभी आमजन से आग्रह है कि वह एक तुलसी का पौधा लगा करके सबको प्रेरणा दें कि हम सब का दिवस “तुलसी दिवस” है।

