

नर्मदापुरम / मंगलवार को एन.एम.बी. कॉलेज में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत की आधारशिला” अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायी एवं सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक पं. दिनेश तिवारी का प्रेरक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसने युवाओं को नशा मुक्त जीवन एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला मंत्री चेतन राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ बजरंग दल जिला संयोजक नितिन मेषकर द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से बजरंग दल जिला सह संयोजक प्रदीप दायमा, विश्व हिंदू परिषद जिला गौरक्षा प्रमुख कैलाश दायमा, बजरंग दल जिला गौरक्षा प्रमुख दिनेश कीर, नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, नगर गौरक्षा प्रमुख चेतन रैकवार, सुजीत बालोद तथा विद्यालय के शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में नगर मंत्री किशोर गौर द्वारा सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया। यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की मजबूत नींव है।

