
नर्मदापुरम / एमपीसीए मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय अंडर-18 बालक वर्ग प्रतियोगिता जो स्वर्गीय अनिल परते की स्मृति में आयोजित है। प्रतियोगिता का पहला मैच नर्मदापुरम और हरदा के बीच शुरू हुआ। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि हरदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 92 रनों पर ऑल आउट हुई जिसमें ऋषभ राठौर और अथर्व ने क्रमशः सर्वाधिक 24 एवं 25 रनों का योगदान दिया। नर्मदापुरम के गेंदबाज प्रियव्रत पटेल 3 विकेट, आकिब खान 3 विकेट, कृष्णा पटवा 2 विकेट और प्रिंस पटेल एवं देव तोमर को 1-1 विकेट हासिल हुआ। नर्मदापुरम ने बल्लेबाजी करते हुए प्रमोद मेहरा 83 रन, प्रियव्रत पटेल 74 रन, आरव कुरैशी 37 रन की मदद से दिन के निर्धारित ओवर में 293 रन 4 विकेटो के नुक्सान पर बना लिए है, मैच में अंपायर गजेंद्र सालोकी एवं हरीश हनोटिया और स्कोरर की भूमिका दिनेश वर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि कपिल फौजदार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अपने उद्बोधन में कहा कि यह टूर्नामेंट स्वर्गीय अनिल परते की स्मृति में आयोजित है जो हमारे संभाग के बहुत अच्छे खिलाड़ी थे। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष राजेश चौरे, सचिव मनोहर बिल्थरिया, सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन संजय नाफडे, चेतन राजपूत, शफीक खान, नितेश राजपूत, शैलेन्द्र पवार सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।

