

इटारसी / मंगलवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा के समस्त पदाधिकारी को सूचना मिली कि पथरोटा में निजी स्कूल द्वारा हिन्दू छात्र छात्राओं को सांता क्लॉज की गणवेश में स्कूल बुलाया गया है और क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। ग्राम पथरोटा स्थित एक प्राइवेट स्कूल श्री गायत्री विद्या मंदिर में निरीक्षण किया गया। जिसमें हिन्दू सभा के मध्यप्रदेश महामंत्री कन्हेया लाल रैकवार, जिलाध्यक्ष उदय मसानिया , नगर अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय, नगर उपाध्यक्ष अनिल मेहरा द्वारा निरीक्षण किया। जिसमें मध्य प्रदेश महामंत्री कन्हेया लाल रेकवार द्वारा स्कूल संचालक उमेश चिमानीया को यह कहा गया की हिंदू छात्र छात्राओं को जबरन सांता क्लॉज न बनाया जाए और अपने हिंदू त्यौहार हिंदू पर्वो को मनाया जाए। हिन्दू छात्र छात्राओं को हिंदू शैली हिंदू संस्कृति का ही ज्ञान दिया जाए, अन्य विदेशी धर्म के त्योहारों को ना मनाया जाये। जिलाध्यक्ष उदय मसानिया एवं नगर अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय द्वारा विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाओं को भी यह समझाया गया है कि हिंदू छात्र-छात्राओं को ना तो कोई सांटा क्लोज बनाया जायेगा और ना ही कोई विदेशी धर्म का प्रचार कराया जाए। हिंदू महासभा सभी प्राइवेट स्कूल एवं सरकारी स्कूलों से यह अपील की है कि हमारे सनातनी हिन्दू धर्म के छात्र छात्राओं को और बच्चों को अन्य धार्मिक त्यौहार एवं कार्यों में उनको जबरदस्ती दवाव बनाकर सम्मिलित ना किया जाए। अगर ऐसा कहीं पाया जाता है तो हिंदू महासभा द्वारा स्कूल संचालकों पर कानूनी कार्रवाई करवाने पर बाध्य रहेगा।

