नर्मदापुरम / वुधवार को कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य की बैठक आयोजित कर उन्हें छात्र-छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश संबंधी नियमों से अवगत कराया गया। प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया संचालित कोर्स महाविद्यालय की उपलब्ध सुविधाओं को पीपीटी के माध्यम से प्राचार्य के समक्ष प्रस्तुत किया गया ताकि वह अपने विद्यार्थियों को विस्तार से बता सके। प्राचार्य ने कॉलेज चलो अभियान के प्रथम चरण में आओ जाने महाविद्यालय के अंतर्गत विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाएं जैसे शैक्षणिक गतिविधियां, प्रयोगशाला, खेल, ग्रंथालय, बेस्ट प्रैक्टिसेज एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से परिचित कराया गया और भविष्य में सभी प्राचार्य से निवेदन किया गया कि वह कॉलेज विजिट के लिए छात्रों को महाविद्यालय में भेजें एवं प्राचार्यों से अनुरोध किया गया कि वे उनके विद्यालय के ड्रापआउट विद्यार्थियों की संख्या प्रदान तथा अगली बैठक कियोस्क संस्था के संचालकों के साथ आयोजित की जावेगी। नोडल अधिकारी डॉ रश्मि श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ई प्रवेश सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया के तहत कॉलेज चलो अभियान के प्रथम चरण में महाविद्यालय द्वारा संचालित गतिविधियों से परिचय कराया गया। जिले से आये सभी स्कूल के प्राचार्यों को महाविद्यालय का ब्रोसर दिया गया एवं महाविद्यालय से आये कॉलेज चलो अभियान प्रभारियों द्वारा उनके जिले से आये हुए प्राचार्यों से महाविद्यालय भ्रमण हेतु अनुरोध किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न जिले के स्कूलों से आए हुए प्राचार्य एवं शासकीय अशासकीय महाविद्यालय से उपस्थित कॉलेज चलो अभियान के प्रभारी उपस्थित रहे।

