
नर्मदापुरम / माखन नगर में हुए दो चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने खुलासा किया। गाली गलौज की बात पर हुई यह हत्याएं। आरोपी केवल राम कीर ने मृतक के परिजनों को रेत कंपनी के कर्मचारियों द्वारा शुभम कीर एवं करन कीर रेत कर्मचारियों के द्वारा मारपीट करने की झूठी कहानी बताई। इसके बाद कीर समाज द्वारा तवा पुल पर चक्का जाम भी किया गया था एवं पुलिस की आश्वासन 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ने के बाद कीर समाज ने चक्का जाम बंद किया था और अवागमन सुचारू हुआ था । पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में सभी से अनुरोध किया कि किसी भी तरह में कोई भी प्रकरण में चक्का जाम की स्थिति निर्मित न होने दे, जिससे कि लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती। स्कूली बच्चे या कोई पेशेंट है वह जाम में फंस जाता है तो उसकी जान पर भी बन सकती है। मृतक शुभम की मृत्यु मुँह और सर में चोट पहुंचाने के कारण हुई यह बात डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में बताई गई। दोनों मृतकों के शव करीब 20 और 40 किलोमीटर की दूरी पर पाए गए जिसकी वजह से पुलिस को संदेह हुआ कि घटना में दो या दो से अधिक लोग शामिल होंगे। दिनांक 17 दिसंबर को मनवाड़ा निवासी शुभम कीर और उसका भाई करण कीर केवल राम के घर पहुंचे जो की शराब पिये हुए थे एवं गाली गलौज करने लगे। केवल राम ने डंडे से शुभम कीर के सिर में मार दिया जिससे वह वहीं गिर पड़ा और करन कीर उर्फ़ लाल चूड़ा वहां से भाग गया। यह देख करन कीर भाग गया तब उसे खेत से पकड़ कर डंडे, लात घूसे से मारपीट किया जिससे वह बेहोश हो गया। एक ऑटो में शुभम और करन कीर को डालकर ले गए। शुभम की स्कूटी एवं मोबाइल को राइस मिल के पास पटक दिया। ऑटो से दोनों को बागड़ा तरफ जंगल में ले गए और दिनेश और नवल ने शुभम कीर के सिर व मुंह में बका मार कर हत्या कर लाश को वहीं फेंक दिया। इसके बाद ब करन कीर को मारने नीचे उतरे तो उन्हें लगा कि कोई रेलवे का कर्मचारी उन्हें देख रहा है जिससे आरोपी डर गए और महेंद्रवाड़ी वाले रास्ते से लेकर सेमरी होते हुए बासाखापा सोहागपुर तरफ ले गए एवं रेलवे ट्रैक पर डाल दिया, जिससे वह मर गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को इनाम की घोषणा की ।
आरोपी गण के नाम है……..
केवल राम कीर पिता दुली चंद कीर उम्र 40 साल, नवलकीर पिता कैलाश कीर उम्र 30 साल, अजय कीर पिता अमर सिंह कीर 23 साल, दिनेश पिता गुट्टू इमने, सौरभ पिता बंटी लाल इमने उम्र 21 साल। हत्या में प्रयुक्त एक ऑटो, पांच मोबाइल फोन, एक बका, दो डंडे पुलिस ने जप्त किये। उक्त कार्रवाई में सराहनीय भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी सोहागपुर, निरीक्षक अनूप उइके थाना प्रभारी माखन नगर, उप निरीक्षक आकाशदीप पचाया चौकी प्रभारी सेमरी, उप निरीक्षक अशोक बरवडे, उप. निरीक्षक लहानु अबनारे, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक दिनेश पाल, सहायक उप निरीक्षक गोपाल पाल, सहायक उप निरीक्षक प्रकाश राजपूत, प्रधान आरक्षक अजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक आर नरेश मलिक, आरक्षक आयुष, आरक्षक रविंद्र, महिला आरक्षण सलोनी, महिला आरक्षक सिंधु, आरक्षक चेतन एवं साइबर सेल से आर. संदीप, आर. दीपेश की रही।

