

नर्मदापुरम / विगत दिवस देवास में 20-21 दिसंबर को आयोजित चौथी राज्य सब जूनियर एवं जूनियर मिनी गोल्फ चैंपियनशिप नर्मदापुरम के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला सब जूनियर टीम एजेंट्स ब्रांच मेडल आयुष पटेल, अभिनव पटेल, दीपेंद्र चौधरी, धनंजय चौधरी, समर्थ चौधरी, ऋषिराज । सब जूनियर बांयस डबल एजेंट्स सिल्वर मेडल तनिश्क मेहरा और यशवर्धन पंथी । सब जूनियर बालिका वर्ग सिल्वर मेडल अशिनी सिंह और आकांक्षा पटेल । सब जूनियर बालिका वर्ग सिंगल इवेंट सिल्वर लवन्या सिंह सेंगर । सब जूनियर बालक वर्ग मिक्स डबल इवेंट गोल्ड मेडल समर्थ चौधरी एवं वंशिका पटेल । जूनियर डबल इवेंट गोल्ड मेडल देव चौधरी एवं लेकांश बड़कुर । जूनियर सिंगल इवेंट सिल्वर मेडल सुरभि राजपूत ने गोल्ड, सिल्वर मेडल सहित ब्रांज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया । देवास में आयोजित मिनी गोल्फ प्रतियोगिता प्रदेश सचिव कौशल शिवहरे का मुख्य योगदान रहा है । विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने बताया कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों के द्वारा मिनी गोल्फ में अनोखा प्रर्दशन करते आ रहे हैं मिनी गोल्फ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हर्षिता जी के घर पर जाकर उनके साथ अन्य खिलाड़ियों का स्वागत करने गए थे । साहू समाज प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं का रुझान खेल की तरफ़ बढ़ चला है मिनी गोल्फ में खिलाड़ी ज्यादा रुचि ले रहे हैं। मिनी गोल्फ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हर्षिता चौरे ने बताया कि हमारे क्षेत्र में मिनी गोल्फ खेल का रुझान लगातार बढ़ रहा है मिनी गोल्फ कोर्ड बन जाते तो हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी और भी ज्यादा नाम करते । देवास में मेडल प्राप्त खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने बालो में दिनेश मेहतो, प्रगति मेहतो, अर्चना मेहतो, कुणाल सराठे, सुनील नागले, सुनील चौधरी, हरि मेहतो, मनोज चोरे, चंद्रकांत चोरे, प्रशांत चावड़ा, तासू चौधरी, निशांत चोरे, अश्वनी मालवीय आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

