
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के 28 दिसंबर को नर्मदापुरम आगमन को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जय चौधरी ने बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम, कार्यकर्ता संवाद तथा अन्य संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। बैठक में बताया गया कि पवन पाटीदार के नर्मदापुरम आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिले भर से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार प्रदेश के सभी जिलों में प्रवास कर पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में 28 दिसंबर को बैतूल से नर्मदापुरम जिले में उनका आगमन होगा। बैठक में मोर्चा अमित माहला, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री चंदन साहू, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष केशव उर्मिल, संजय रैकवार, कैलाश कनौजिया, जिला मंत्री ओम राय, दौलत यादव, नितिन यादव, राजेश रैकवार, राजकुमार चौकसे, पार्षद नरेंद्र पटेल अशोक मालवीय, हरि यादव, गणेश यादव एवं राम सागर आदि उपस्थित रहे।

