
नर्मदापुरम / सोमवार को मॉं नर्मदा सहयोग संस्था के सदस्यों द्दारा शासकीय हाईस्कूल जासलपुर के क्लॉस 9 वीं, 10 वीं के बच्चों को स्कूल की स्वेटर, टोपे प्रदान किये। संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा कि हमारी संस्था प्रतिवर्ष किसी ना किसी सरकारी स्कूल में स्कूल स्वेटर प्रदान करती ही है ताकि बच्चे ठंड से राहत पा सके। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया जो बच्चों द्दारा गाई गई। स्वागत उद्बोधन स्कूल की प्राचार्य श्रीमती श्रद्धा शुक्ला ने किया। उसके पश्चात तथा संस्था के सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए आयोजन में मॉं नर्मदा सहयोग संस्था के परम संरक्षक डॉं. गोपाल प्रसाद खड्डर, संरक्षक श्रीमति सफलता तिवारी, अध्यक्ष नीरजा फौजदार, रामगोपाल चौबे, अशोक श्रीवास्तव, जॉन आजाद, आशा खण्डेलवाल, सुषमा गुप्ता, आशा बाजपेयी, सुनीता अग्रवाल, अल्पना सक्सेना, अनामिका वर्मा, ममता कुशवाहा, शारदा जैन एवं समस्त स्कूल स्टाफ़ के साथ साथ किशोरी लाल बिहारै, मुकेश राजपूत, श्रीमती सारिका दुबे, श्रीमती शीला दीक्षित, डॉक्टर मोनिका जोशी, कुमारी पायल उवनारै, पंकज शुक्ला, बलराम शर्मा एवं मुकेश भदोरिया भी आयोजन में शामिल रहे। सभी बच्चों ने खुशी जाहिर कर धन्यवाद दिया एवं हमेशा ही आने का आग्रह किया ।

