
नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस इटारसी में नवनियुक्त सिवनी मालवा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास राजपूत, केसला ब्लाक अध्यक्ष अमन गालर, पंकज चौरे जिला युथ महामंत्री पद पर बनाए जाने पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओम सेन, प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव जितेंद्र सोलंकी, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, बबलू बस्तरवार, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, मुकेश रघुवंशी आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

