

इटारसी / हिंदू महाशक्ति संघ ने एसडीएम व पुलिस को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में कहा गया कि 25 दिसंबर क्रिसमस पर स्कूलों में हिंदू बच्चों को सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर किसी भी तरह का कार्यक्रम न किया जाए। ऐसा कोई भी रूप न रखा जाए जिससे हिंदू धर्म के लोगों की धार्मिक मान्यता आहत हों। यदि कोई स्कूल इस तरह का कृत्य करता है तो हिंदू महाशक्ति संघ इसका कड़ा विरोध करते हुए कानूनी कार्यवाही करने हेतु तथा उक्त स्कूल की मान्यता रद्द करने हेतु आवेदन, निवेदन व आंदोलन करने हेतु मजबूर होगा। हिंदू महाशक्ति संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री (अतिरिक्त प्रभार) जीतेंद्र राजवंशी ने स्पष्ट रूप से प्रशासन को अवगत करा दिया है कि यदि हिंदू धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाएं किसी भी तरह से आहत होती हैं, तो हिन्दू महाशक्ति संघ चुप नहीं रहेगा बल्कि आंदोलन करेगा, जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने हिंदू महाशक्ति संघ के संभागीय मंत्री सतीश कुचबंदिया, जिला अध्यक्ष कालीचरण बामने, उपाध्यक्ष वीर मालवीय , चैन सिंह खरे, प्रदीप वंशकार, दिलीप, ऋतिक बलिया, अभय खड़ौतिया, प्रदीप दशोरे, सोनू सराठे मौजूद रहे।

