

नर्मदापुरम /मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में माखन नगर के सेक्टर 1 में सूर्योदय सामाजिक संस्था द्वारा ग्राम रजोन एवं जावली के मध्य चुलई नाला पर बोरी बंधान किया गया एवं सेक्टर बैठक कर जल संरक्षण का संदेश ग्राम वासियों को दिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक नरेंद्र देशमुख ने बताया कि जल संरक्षण करने से न केवल भूमिगत जल में वृद्धि होती है बल्कि फसलों एवं सब्जियों के लिए भी पानी की उपलब्धता बढ़ती है। सूर्योदय सामाजिक संस्था से हरीश नामदेव ने बताया कि हमारे खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में रहे इस हेतु हमें विभिन्न जल संरचनाए जैसे बोरी बंधान आदि बनाकर जल संरक्षण करना चाहिए। सभी सदस्यों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक नरेंद्र देशमुख सूर्योदय सामाजिक संस्था से हरीश नामदेव नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराजसिंह यादव, परामर्शदाता सुरेश यादव, पूनम मीणा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से रोहित यादव, विपिन अहिरवार, शिवम यादव, अनिकेत यादव एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

