नर्मदापुरम / PMUM शिक्षक संघ नर्मदापुरम रविवार को पीपल चौक नर्मदापुरम में प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ की कल्याणकारी योजना कर्मचारी कल्याण कोष के बारे में विस्तार पूर्वक कुंवर सिंह वाडिवा संभागीय संगठन सचिव द्वारा बताया गया एवं अभी वर्तमान में स्वर्गीय दिलीप सिंह लोधी के लिए हुए सहयोग का आभार जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव द्वारा किया गया।
साथ ही संभागीय सचिव श्री वाडिवा की अनुशंसा पर जिला स्तरीय एवं ब्लॉक कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें जिला संयोजक का पद परमसुख गढ़वाल BAC नर्मदापुरम । जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ श्रीमती अर्पणा जोशी हाई स्कूल गुराड़ीया जाट सिवनी मालवा,
जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उर्सला बल्लाल, जिला आईटी सेल प्रभारी राजेश नागवंशी, जिला सचिव श्रीमती विद्या ठाकुर CAC नर्मदापुरम। जिला संगठन मंत्री श्रीमती द्रोपती नावरे।
*ब्लाक कार्यकारिणी नर्मदापुरम*
ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मीना गोलिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती विशाखा ठाकुर, ब्लॉक सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती नूरजहां खान, ब्लॉक संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ श्रीमती पार्वती गौर, ब्लाक महासचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मीना पटेल एवं सरला उइके, ब्लॉक आईटी सेल प्रभारी अजय बाजपेई ।
*ब्लाक कार्यकारिणी माखननगर बाबई*
ब्लॉक अध्यक्ष सूरज शुक्ला, ब्लॉक उपाध्यक्ष राधेश्याम इवने, ब्लॉक सचिव संतोष सोनी, ब्लॉक संगठन मंत्री राकेश चौधरी, ब्लॉक आईटी सेल प्रभारी राधेश्याम साहू।
*ब्लॉक कार्यकारिणी सिवनी मालवा*
ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप गौर।
नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र देकर उनका पुष्पहार से स्वागत उमेश ठाकुर, गजेंद्र बछले, कुंवर सिंह वाडिवा, गौरी शंकर राजपूत, कमलेश रघुवंशी, गजेंद्र यादव द्वारा किया गया।

