नर्मदापुरम / एम.पी.आई.डी.सी. इंडस्ट्रियल एरिया कीरत पुर स्थित p न्यूट्रीमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (राइस प्लांट) को मध्य प्रदेश शासन श्रम विभाग द्वारा श्रम श्री स्टार रेटिंग में 5 स्टार रेटिंग प्रदान की गई है । यह रेटिंग राइस प्लांट में श्रमिकों के कल्याण से जुड़े काम करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं औद्योगिक इकाइयों हेतु तय मापदंडों का पालन करने हेतु प्रदान किया गया है । इस रेटिंग से यह प्रमाणित किया गया है कि संबंधित औद्योगिक इकाई तय मापदंडों का पालन कर रही है एवं इसके आधार पर उद्योग को दूसरे स्थानों पर कारोबार करना भी आसान होगा । उल्लेखनीय है कि इस औद्योगिक इकाई में जिले का सबसे बड़ा सोलर से बिजली उत्पादन संयंत्र भी स्थापित है ।

