नर्मदापुरम / जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम सचिव मनोज जराठे एवं कार्यकारिणी सदस्य सौरभ तिवारी ने अधिवक्ता विक्रम परते एवं अन्य के साथ तिलक सिंदूर में पौधरोपण किया। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें आदिवासी समाज के लोगों के अलावा अन्य भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया। पौधरोपण के दौरान लखनलाल दुबे, कमलेश माहुले, विपिन हसीजा, नितिन तिवारी, राकेश दुबे, रिशांक दुबे, अनुराग तिवारी, गौरव सल्लाम के अलावा अन्य उपस्थित थे। तिलक सिंदूर में करीब 50 से अधिक पौधे लगाए गए।

