
माखननगर / मप्र जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित सीएमसीएलडीपी की कक्षा शासकीय महाविद्यायल माखननगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस दौरान हार्ट फुलनेस संस्था के ट्रेनर अभिषेक मिश्रा ने छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस देते हुए कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रात 8:00 बजे से गूगल मीट के माध्यम से हम सब योग एवं ध्यान करेंगे। साथ ही दी गई लिंक पर अपने मोबाइल से पहले पंजीयन करना है। पंजीयन होने के बाद आपके नंबर पर लिंक आयेगी।इस लिंक के द्वारा हमें हमारे महागुरु दाजी जी सभी को योग एवं ध्यान के बारे में बतायेंगे। सभी छात्रों को ध्यान का महत्व समझाते हुए ध्यान का अभ्यास कराया गया। विकासखण्ड समंवयक नरेंद्र देशमुख ने बताया कि पूर्व में भी हमने हार्ट फुलनेस के साथ मध्य प्रदेश के सभी विकास खण्ड में योग एवं ध्यान के कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक नरेंद्र देशमुख, प्रो. आई एस कनेस, नवांकुर संस्था से हरीश नामदेव, मनीष चतुर्वेदी, विपिन यादव,,नीतिराजसिंह यादव, परामर्शदाता सुरेश यादव, हर्ष तिवारी, मनीष यादव, राकेश कीर तथा पूनम मीना उपस्थित रहे।

