नर्मदापुरम / मुख्यमंत्री जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित कक्षा में हार्ट फुलनेस कार्यक्रम का आयोजन माखन नगर कालेज प्रांगण में किया गया। जिसमें अभिषेक चावला ने सभी छात्रों को ध्यान का महत्व समझाते हुए ध्यान का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में विकास खंड समन्वयक नरेंद्र देशमुख की विशेष उपस्थिती रही। परामर्शदाता हर्ष तिवारी ने मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित परामर्शदाता सुरेश यादव, मनीष यादव, राकेश कीर, हरीश नामदेव तथा पूनम मीना का स्वागत किया।

