

पिपरिया / आज मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड पिपरिया द्वारा ग्राम रजोला में जल संरक्षण के उद्देश्य से बोरी बंधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक पवन सहगल (नर्मदापुरम) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित जनों द्वारा श्रमदान के साथ की गई, जिसमें बोरियों में रेत भरने का कार्य किया गया। इसके पश्चात जल संरक्षण हेतु नदी पर बोरी बंधान किया गया। इस अवसर पर सागर सामाजिक संस्था हटवास से दुर्गेश गोस्वामी, आराध्या सामाजिक संस्था से महेंद्र पटेल, वीमेन चाइल्ड समिति पिपरिया से श्रीमती शीतल मौर्य, मंजू महिला कल्याण समिति से देवेंद्र पटेल तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रजोला से श्रीमती भावना राजपूत सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू की छात्राएं, संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए भविष्य में ऐसे कार्य निरंतर करने का संकल्प लिया।

