
इटारसी / सेमेरिटन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल इटारसी में बच्चों की सुरक्षा और आत्म-जागरूकता को लेकर “गुड टच और बैड टच” विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाना तथा किसी भी असहज स्थिति में सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद एवं नगर निगम इटारसी के राजस्व विभाग की सभापति अमृता ठाकुर रहीं। विशिष्ट अतिथि एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में मध्य प्रदेश पुलिस की उप निरीक्षक रीना खरे ने बच्चों को कानून, सुरक्षा उपायों एवं सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आर. के. सिंह (को-ऑर्डिनेटर, सेमेरिटन्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स), विक्रांत खम्पारिया (प्रशासनिक कार्यकारी, सेमेरिटन्स संदीपनी परिसर, नर्मदापुरम) एवं शिखा खम्पारिया (प्रबंधक, सेमेरिटन्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स) उपस्थित रहे। विषय विशेषज्ञ अंशिता दास एवं राधिका भोंडले ने सरल व संवादात्मक तरीके से विद्यार्थियो को समझाया।

