
नई दिल्ली / राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने संसद भवन में शीतकालीन सत्र के अंतिम दिवस पर देश के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति महामहिम सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने उपराष्ट्रपति से संसदीय कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी उन्हें संसदीय परंपराओं एवं दायित्वों के निर्वहन को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।

