
नर्मदापुरम / रजक समाज के आराध्य स्वच्छता के जनक व महान समाज सुधारक राष्ट्रीय संत गाडगे बाबा का शनिवार को परमहंस घाट स्थित संत गाडगे बाबा प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर रजक समाज नर्मदापुरम द्वारा उनका 69 वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान रजक समाज के लोगों ने संत गाडगे बाबा की महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम से पहले प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर रजक समाज जिलाध्यक्ष महेश बाथरे ने कहा कि संत गाडगे बाबा के विचारों को हम अपने जीवन में उतारें। बाबा के पदचिन्हों पर चलकर समाज नए और रचनात्मक कार्य करें। नगर अध्यक्ष मनीष परदेशी ने कहा कि संत गाडगे बाबा स्वच्छता अभियान के जनक थे। संतश्री ने ही देश में सबसे पहले स्वच्छता की अलख जगाई थी। स्वच्छता अभियान भारत में एक आंदोलन बन चुका है। इस अवसर रजक समाज के मायाराम मालवीय , मुकेश बाथरे, लल्लू मालवीय, परसराम पवार, दिनेश मालवीय , शुभम मालवीय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

