
नर्मदापुरम / एम एम जगदाले ट्रॉफी अंडर-15 बालक वर्ग प्रतियोगिता में रीवा संभाग ने तीन दिवसीय मैच में पकड़ बना ली है। नर्मदापुरम संभाग के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि रीवा टीम ने कल के स्कोर 224 रनों से आगे खेलते हुए प्रारूप सिंह 150 नाबाद एवं वर्धन त्रिपाठी 124 रनों की मदद से 236 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 353 रन 7 विकेट पर पारी घोषित कर दी। नर्मदापुरम के दिव्यांश गालर ने 4 विकेट हासिल किए। नर्मदापुरम की टीम दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में अभिराज राजपूत 50 रन और दिव्यांशु चौहान 49 रन की मदद से 136 रनों पर महत्वपूर्ण 6 विकेट गंवा चुकी है। रीवा के गेंदबाज वर्धन त्रिपाठी को 3 विकेट एवं दीपू शाह,सोनू रजक, शिखर सिंह को एक एक सफलता मिली है। मैच में सिलेक्टर अंकित श्रीवास्तव, आब्जर्वर संजीव सक्सेना, अंपायर शुभदा भोंसले एवं हर्षित जैन और स्कोरर की भूमिका पवन तिवारी ने निभाई। मैच के दौरान एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष राजेश चौरे, सचिव मनोहर बिल्थरिया, सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन संजय नाफदे, जिला सिलेक्शन कमेटी के चेतन राजपूत, नितेश राजपूत, शफीक खान, शैलेन्द्र पवार सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।

