नर्मदापुरम / आज दिनांक 20/12/25 दिन शनिवार को सचिव मध्यप्रदेश श्रीमति जी व्ही रश्मि के द्धारा वन स्टाप सेंटर नर्मदापुरम का निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा वन स्टाप सेंटर मौजूद पीडिता से बात की, हितग्रहियों का परामर्श किया तथा वन स्टाप सेंटर के स्टाफ का परिचय एवं उनके कार्यो के बारे में परिचर्चा की गई। सचिव द्वारा वन स्टाप सेंटर में किये जा रहे कार्य की समीक्षा की तथा किये जा रहे कार्यो की सराहना की । इस अवसर पर सयुक्त संचालक नर्मदापुरम संभाग श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी, सहायक संचालक संजय जैन, परियोजना अधिकारी (ग्रामीण) प्रमोद गौर, परियोजना अधिकारी (शहरी) श्रीमती प्रीति यादव, क्षेत्रीय समन्वयक मनोज चौहान, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र कौरव बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

